फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि ने एनडी को दी थी डीलिट की उपाधि

Fri, 19 Oct 2018 12:01 AM IST
jounpur
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को सम्मानित करते लोग (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जौनपुर से गहरा लगाव था। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास हुआ था। जौनपुर में बदलापुर तहसील, कटाई मिल, इंदिरागांधी स्टेडियम, राजकीय पालिटेक्निक का शिलान्यास भी उनके द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

जौनपुर में वैसे तो उनके सैकड़ों लोगों से नजदीकी रिश्ते थे। लेकिन पूर्व विधायक हरगोबिंद सिंह, पूर्व मंत्री लक्ष्मीशंकर यादव, पूर्व सांसद कमला सिंह, पूर्व विधायक राजदेव सिंह, पूर्व विधायक डा. रामकृष्ण उपाध्याय, अधिवक्ता यतींद्र त्रिपाठी  देवेश उपाध्याय, सुरेंद्र त्रिपाठी, डा. मधुकर तिवारी आदि उनके करीबी लोगों में रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े सुरेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पूर्वाचल विवि ने उन्हें डीलिट की उपाधि उनके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने के दौरान दिया था। इसके लिए राजभवन लखनऊ में समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि पूविवि की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बदलापुर तहसील, कटाई मिल, राजकीय पालिटेक्निक जगदीशपुर, कटाई मिल का शिलान्यास उन्होंने ही किया था। शाहगंज चीनी मिल बंद होने के बाद उसे अधिग्रहीत कर उन्होंने संचालित कराया। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना नोएडा की तर्ज पर की गई। जिसका श्रेय एनडी तिवारी को जाता है। डा. मधुकर तिवारी ने बताया कि जौनपुर में तिवारी कांग्रेस के गठन के बाद सुजानगंज में वर्ष 1994 में उन्होंने सभा की थी। इसके बाद एक बार 1998 में किसी डिग्री कालेज के समारोह में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें