सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीड़ा सभागार में राज्मंत्री गिरीशचंद्र यादव एवं डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने उद्यमियों के साथ बुधवार को बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। राज्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया को रोजगार परक बनाया जाएगा। उद्यमियों ने उन्हें 18 सूत्रीय मांगों का पुलिंदा सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
उद्यमियों ने विद्युत, जर्जर सड़क, जमींन व उत्पाद परिवर्तन सहित समस्याओं सेअवगत कराया। अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शौचालय, पार्क का सुंदरी करण, जर्जर विद्युत तारों व विद्युत खंभों को बदलना, केन्द्रीय विद्यालय खोलवाना, स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने , सीएचसी पर एक्सरे मशीन की व्यवस्था की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। उद्यमियों ने मुंगराबादशाहपुर सतहरिया मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को उठाया। सीडा विद्युत आवश्यकता को देखते हुए उकनी विद्युत पावर हाउस से बिजली जोड़ने, बोल्टेज ठीक रखने के लिए दस एमबीए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने आदि मांगे की गई।इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत राम आर्दश, ईओ लालचन्द्र भारती, सीड़ा प्रबंधक स्वाताभ दास रंजन, उद्यमी संघ के अध्यक्ष शिवाजी सिंह, महासचिव कृपाशंकर यादव, संजय सिंह, राहुल दूबे, गुलाब पाण्डेय, संजय तिवारी, अनिल चौबे, प्रदीप यादव, महेन्द्र यादव आदि मौजूर रहे।