फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष के देवी गीतों पर झूमते रहे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के कलवारी गांव में स्थापित नव दुर्गा पूजा समिति पंडाल पर बीती रात आयोजित देवी जागरण कार्य क्रम में मशहूर देवी गीत गायक आशीष पाठक की भक्ति गीतों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते रहे। उनके साथ आयी गायिका के सोहर तथा पचरा पर महिलाओं ने जम कर ठुमके लगाए। इस शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां काली की वंदना के साथ आशीष पाठक अमृत ने कार्य क्रम का शुभारम्भ किया। फिर भोर चार बजे तक सुर लय ताल के जुगलबंदी में लोग गोते लगाते रहे। चरइया बोले भोरे भोरे गीत पर युवा भी ठुमके लगाने से अपने को नहीं रोक सके। उभरती हुई गायिका करिश्मा के पचरा निमिया की डार मइया पर महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए। प्रारम्भ में राज ऑटो सेल के मालिक राज मणि मिश्र ने दीप प्रज्वलित करते हुए आशीष व् साथी कलाकारों को चुंदरी भेंट कर स्वागत किया। प्रधान अमिताभ सिंह, सुरेन्द्र मिश्र, सनी मिश्र, सुबाष मिश्र, राजेंद्र पाण्डेय आदि सक्रिय रहे। बबलू मिश्र ने लोगों का आभार ज्ञापित मिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें