फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में दशहरा व भरत मिलाप की तैयारी पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। दशहरा व दो दिवसीय भरत मिलाप को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर थाना परिसर प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में दशहरा को शान्ति पूर्वक व भाई चारे के साथ मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। 25 व 26 अक्टूबर को होने वाले दो दिवसीय भरत मिलाप को सम्पन्न कराने पर चर्चा की हुई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि भरत मिलाप पर निकाली जाने वाली चौकी व लाग को निकाले का समय निश्चित कर दिया गया है। इसे सकुशल सम्पन्न कराना आप सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरत मिलाप पर नशे का सेवन न करने की अपील की। प्रभारी ने बताया की मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स की पर्याप्त ब्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की अराजकता बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव गोविद साहू ने भरत मिलाप पर सफाई व पेय जलापूर्ति पर विशेष ब्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू , सत्येन्द्र सिंह फन्टू सिंह, राम दल भरत मिलाप रोशनी कमेटियों के अध्यक्ष ,अंजुमन सदर रेयाज अंसारी सहित भरत मिलाप रोशनी कमेटी व लाग चौकियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें