जफराबाद। उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दूबे एवं अधिशासी अधिकारी जफराबाद ने बुधवार को नगर पंचायत के मोहल्ला नाव घाट में स्थित गोमती नदी के किनारे बन रहे विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
उप जिलाधिकारी मंगलेश दूबे ने कहा कि 24 घंटे के भीतर कुंड को पूर्ण रूप प्रदान कर मानक के अनुरूप तैयार कर दिया जाए। विसर्जन से पूर्व कुंड के समस्त कोरम पूर्ण करने के बाद बुधवार को रात कुंड में पानी भर दिया जाए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर बुधवार को देर रात तक कुंड तैयार कर दिया जाएगा। रात में ही कुंड में पानी भर दिया जाएगा । इस मौके पर चेयरमैन प्रमोद बरनवाल ,क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार,थाना दरोगा पर्व कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार,राजमन ,वेद प्रकाश ,ओमकार यादव सहित आदि उपस्थित रहे।