फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख पति ने सांसद प्रतिनिधि को सदन से किया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सुइथाकला विकास खंड सभागार में बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक से ब्लाक प्रमुख के पति ने सांसद प्रतिनिधि को बाहर कर दिया। इस बात पर हंगामा खड़ा हो गया। सदस्यों को काफी शोरशराबा किया। सांसद डा. केपी सिंह ने भी इसकी शिकायत जिलाधिकारी, सीडीओ और बीडीओ से की है। उनका कहना है कि ब्लाक प्रमुख पति खुद अनाधिकृत रूप से बैठक में शामिल थे। उन्हें उनके प्रतिनिधि को बाहर करने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन

सुइथाकला में कविता वर्मा के प्रमुख बनने के बाद बुधवार को पहली बार क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। ब्लाक सभागार में कार्यवाही अभी शुरू होते ही सांसद प्रतिनिधि अजीत प्रजापति पहुंच गए। ब्लाक प्रमुख के पति राकेश वर्मा ने उन्हें बाहर जाने को कहा। अजीत प्रजापति चुपचाप बार निकल गए और सांसद डॉ केपी सिंह और जिलाधिकारी से की। उनका कहना था कि सांसद सांसद की गैर मौजूदगी में प्रतिनिधि को बैठक में भाग लेने का अधिकार है। उन्हें बैठक से बाहर करने वाले प्रमुख पति खुद अनाधिकृत रूप से बैठक में शामिल थे। कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने सांसद प्रतिनिधि को बाहर करने का विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। कार्यवाही दौरान ही सांसद की शिकायत पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बीडीओ बीडीओ गणेश मणि तिवारी को घटनाक्रम की जानकारी ली। सांसद ने भी बीडीओ को फोन पर खरीखोटी सुनाई।
बिजली विभाग के अवर अभियंता आशीष पटेल व आपूर्ति निरीक्षक संजय यादव के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। ग्राम प्रधान बम बहादुर सिंह ने कहा प्रधानमंत्री आवास की मनमाने तरीके से सूची बनाई जा रही है। डीह असर्फाबाद की प्रधान नीलम शुक्ला ने जर्जर हो चुके एएनएम सेंटर को बनवाने की मांग की। बीडीओ ने सदस्यों से सार्वजनिक जगहों पर शौचालय बनवाने के लिए भूमि की मांग की। स्ट्रीट लाइटें लगवाने का फैसला लिया गया, जिसका भुगतान ग्राम पंचायतों को करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण पाठक ने कहा कि बताया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की स्वेटर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें