मुंगराबादशाहपुर । नगर का विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है। नगर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। यह बात मुगराबादशाहपुर नगर पालिका के अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने सोमवार को आरओ का उद्घाटन करने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वादा किया था कि सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लाएंगे, जिसे पूरा किया है। नगर के मुख्य तिराहे,जंघई रोड,कुबेर दास कुटी,गोला मंडी एवं सब्जी मंडी में पांच जगह शुद्ध पेयजल आरओ लगा दिए गए हैं।जिससे आम नागरिकों, राहगीरों एवं मोहल्ले वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने सभासद एवं नगर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके लिए वे अपने सुझाव एवं शिकायत को मुझसे अवगत कराएं। पूर्व पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि ने कहा शुद्ध पेयजल एवं साफ सफाई स्वास्थ से जुड़ा है।नगर में साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी रहेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती सहित सभासद रंजना दुबे,चंदादेवी,दुर्गावती देवी, सौरव जायसवाल,आलोक गुप्ता,आजम राइन कामता प्रसाद यादव,राजेश गुप्त आदि उपस्थित रहे।