बदलापुर / घनश्यामपुर। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने सोमवार को ब्लाक सभागार में पंचायत रोजगार सेवकों की बैठक की। जिसमें मानक के मुताबिक मानव दिवस का सृजन नहीं होने पर मानदेय रोके जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि मानक के मुताबिक वित्तीय वर्ष में तीन हजार मानव दिवस आवश्यक है। इससे कम मानव दिवस होने पर रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 रोजगार सेवकों में 24 ग्राम रोजगार सेवकों का मानव दिवस मानक के सापेक्ष कम है। जिसके कारण उनके मानदेय पर रोक लगाई गई है। बैठक में विद्याकांत शुक्ल, सुभाष यादव, ओम मिश्र, कैलाश यादव, वृजेश यादव, पंकज सिंह, सीमा प्रचेता, शेफाली सिंह, अनुराधा आदि मौजूद थे।