फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा बाजार को मिलेगी जलजमाव व गंदगी से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजा बाजार में अब जलभराव नहीं होगा। यह आश्वासन ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह ने दिया। उन्होंने कहा राजा बाजार को गंदगी एवं जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने का कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा। वह सोमवार को बैजनाथ सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानापुर कटरा में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा गांव बाजार व प्रदेश स्वच्छ व रोग मुक्त हो सकता है। खुले में शौच गंदगी से अनेकों बीमारियां फैलती हैं। जिससे छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय स्वच्छता ही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी को पांच लाख तक की स्वास्थ सुविधा सरकार द्वारा नि:शुल्क दी जा रही है। इस योजना में लोग अपना नाम जुड़वा कर इसका लाभ उठाएं। सरकार ने निशुल्क एलपीजी गैस, मुफ्त बिजली कनेक्शन और उद्योग व्यापार हेतु बेरोजगारों को सस्ते दर पर ऋण दिला कर बेरोजगारी से मुक्ति दिलाई है। आज स्टार्टअप योजना के तहत भारत में सभी प्रकार के उत्पाद से लेकर विमान तक बन रहे हैं। बौखलाए हुई कांग्रेस और विपक्ष जनता में दुष्प्रचार कर रही है। आयोजक सौरभ सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह एवं 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख पति विनय सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर आरपी सिंह, खेदन लाल जायसवाल चेयरमैन पट्टी नगर पंचायत,सौरभ सिंह, संतोष जायसवाल, अवध नारायण सिंह,विनोद पांडे,अम्व्रीष सिंह,लवकुश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें