फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी जागरण व ब्रम्ह बाबा का वार्षिक श्रृंगार 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मां अंबा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को खरका कालोनी में शाम साढ़े सात बजे से देवी जागरण व बह्म बाबा का वार्षिक शृंगार का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारी अमित सिंह बंटी ने बताया कि उक्त अवसर पर देवी गीत गायक रविंद्र सिंह ज्योति अपनी छटा बिखेरेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, वरिष्ठ फिजीशियन डा. विनोद प्रसाद सिंह, समाजसेविका डा. चित्रलेखा सिंह, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, व्यवसायी रजनीकांत मिश्र बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव एवं महासचिव मनोज शुक्ल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें