फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारे से गूंज रहे देवी मंदिर और पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन मां भगवती की पूजा के लिए देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शीतला चौकिया धाम में हजारों की संख्या में भक्तों ने मत्था टेकर आशीर्वाद लिया। भोर में चार बजे ही माता का भव्य श्रृंगार करने के बाद मंदिर का पट दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। दूर दराज से आए श्रद्धालु भोर में ही दर्शन के लिए कतार में लग गए थे। उधर मां मैहर मंदिर परिसर में भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर तक चलता रहा। भोर से ही देवी मंदिर मां के जयकारे से गूंज रहे हैं। मंदिरों में दर्शन पूजन के भक्तों की सुविधा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। सोमवार से पूजा पंडालों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। दोपहर से पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए ग्रामीण इलाकों की भीड़ पहुंच रही है। पूजा पंडाल और रामलीला समितियों की आयोजित की जा रही रामलीला से चारो तरफ माहौल भक्तिमय हो गया है। शहर के फलवाली गली में स्थापित मां दुर्गा पूजा पंडाल और मल्हनी पड़ाव स्थित गीतांजलि पूजा पंडालों समेत अन्य पंडालों पर भक्तों की भीड़ लग रही है। जगह-जगह रात्रि जागरण कार्यक्रम के आयोजन से देर रात तक चारों तरफ देवी गीतों की धूम हैं। शीतला धाम चौकिया में मनौती के लिए कड़ाही चढ़ाने वालों की भीड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें