जौनपुर । जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि संशोधित शासनादेश के अनुक्रम में चालू शैक्षिक सत्र पूर्व दशम व दशमोत्तर के छात्र व छात्राओं का ऑन लाइन आवेदन पत्र अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें पूर्व दशम कक्षाओं के लिए 12 अक्तूबर व दशमोत्तर कक्षाओं हेतु 22 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि विद्यालय द्वारा अवशेष अग्रसारित छात्रों का आँनलाइन फाइनल रूप से सबमिट किए गए। आवेदन पत्रों की रिसीविंग, वेरीफिकेशन व निरस्त की कार्यवाही शिक्षण संस्थान द्वारा परीक्षणोपरांत पात्र आवेदन पत्रों को डिजिटली हस्ताक्षर सहित निर्धारित तिथि तक समस्त अनुलग्नकों व पत्रावलियों सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तत्काल उपलब्ध करा दें।