लाउडस्पीकर से मरीजों को परेशानी
मछलीशहर। ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पूजा की धूम है। पूजा पंडालों में सुबह से लेकर देर रात तक देवी गीत लाउडस्पीकर से प्रसारित किया जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय है। नवरात्र पर नगर के अलावा गांवों में भी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने पूजा-आरती के साथ ही लाउडस्पीकर प्रसारित देवी गीत पूरे क्षेत्र में गूंज रहे है। तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर से हार्ट और ब्लडप्रेशर के मरीजों को काफी दिक्कत भी हो रही हैं।
पूर्वमंत्री शैलेंद्र यादव ललई का स्वागत
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गोविंद दासपुर हाइवे पर रविवार को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई का सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में हुए विकास कार्यों को जन -जन तक पहुंचाएं। सपा सरकार में प्रदेश के दलित, निरीह, समाज में दबे हुए लोगों के लिए चलाई र्गइं कल्याणकारी योजनाओं की आज भी लोग सराहना करते हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव परवेज लंबू, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश टैगोर, भोलाराम सरोज, जिलापंचायत सदस्य लाल चंद्र यादव, रामलाल पाल, लक्ष्मीकांत यादव आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण के महत्व पर डाला गया प्रकाश
बदलापुर / घनश्यामपुर । इंटर कालेज तियरा में रविवार को पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया और पौधे लगाए गए। प्रबंधक रीतेश जायसवाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण के रक्षा के लिए मंथन कर रहा है। हम सब अपने घरों और आस पास पौधारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रमाशंकर उपाध्याय ने की। संचालन अश्विनी कुमार सिंह ने किया । इस मौके पर जीतेंद्र प्रताप यादव ,दिनेश यादव ,श्रद्धा यादव ,मालती सिंह , लक्ष्मी उपाध्याय ,विपिन जायसवाल , योगेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।
दुर्गा वाहिनी भर्ती को लेकर बनाई रणनीति
बदलापुर / घनश्यामपुर। विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के भर्ती अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए बदलापुर प्रखंड के बजरंग दल के सह संयोजक धीरज मिश्र के आवास बहरीपुर में रविवार को बैठक हुई। मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी के अंतर्गत अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। विहिप के जिला अध्यक्ष राम सहाय पांडेय , जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र , जिला सह मंत्री लाल मनी पांडेय , डा. प्रकाश शुक्ल , सूर्यप्रकाश बड़कऊ मिश्र , योगेश तिवारी , बदलापुर प्रखंड के सह संयोजक सत्या शुक्ला आदि उपस्थित रहे।