फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर्णखा की नाक कटते ही प्रभू राम के जायकारे से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया।शूर्पणखा की नाक कटते ही गुड़ाही रामलीला का पंडाल राम और लक्ष्मण के जयकारे से गूंज उठा। मुंगराबादशाहपुर के गुड़ाही की रामलीला के नौवें दिन शनिवार की रात को नक्कटैया और सीताहरण की लीला हुई। रामलीला के दौरान सीताहरण की लीला के दौरान सीता का हरण देखकर लीलाप्रेमियों की आंखेें भर आईं।
लीला के आरंभ में सैर पर निकली शूर्पणखा पंचवटी में राम और लक्ष्मण को देखकर मोहित हो उठती है। वह प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। विवाह प्रस्ताव ठुकराने से क्रोधित शूर्पणखा सीता को मारने दौड़ती तो लक्ष्मण उसकी नाक व कान काट लेते हैं। शूर्पणखा की दशा देखकर रावण सीता को हरने आता है। रावण के कहने पर स्वर्ण मृग बने मारीच को देखकर सीता मुग्ध हो उठती हैं। प्रभु श्रीराम से उसे लाने का निवेदन करती हैं। भगवान राम का बाण लगते ही मारीच हाय लक्ष्मण कहते हुए गिर पड़ा। आवाज सुनकर सीता लक्ष्मण को प्रभु राम की सहायता के लिए जाने को कहती हैं। लक्ष्मण कुटिया के चारों तरफ सुरक्षा रेखा खींचकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान घात लगाए बैठा रावण साधु के वेश में भिक्षा मांगने आता है। सीता जैसे ही लक्ष्मण रेखा के बाहर आकर भिक्षा देती हैं रावण उनका हरण कर लेता है। राम की भूमिका आलोक कुमार गुप्त, लक्ष्मण की भूमिका धर्मेंद्र गुप्त, रावण की भूमिका दिनेश गुप्त, मारीच की भूमिका मुन्ना, शूर्पणखा की भूमिका अमृत जायसवाल, जोकर की भूमिका राजीव गुप्त, खर की भूमिका अजय गुप्त, दूषण की भूमिका बबलू गुप्त ने निभाई। रामलीला डायरेक्टर लालबहादुर सिंह के कुशल निर्देशन में दिखाई जा रही है।व्यास राम सिंह के साथ जगदंबा जायसवाल व त्रिजुगीनारायण साथ सज्जा पर संगत कर रहे है। लीला शुभारंभ के पूर्व समिति के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना व महंत संगमलाल गुप्त सहित पदाधिकारियों ने प्रभू राम का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें