फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर भी नहीं हुआ अंबेडकर पार्क का सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में डा. आंबेडकर पार्क के नाम से सुरक्षित की गई भूमि का सीमांकन एसडीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हो सका। गांव के लोग छह महीने से सीमांकन कराने के लिए तहसील और थाना दिवस का चक्कर लगा रहे हैं। रस्तीपुर गांव निवासी हीरालाल समेत गांव के अन्य लोगंों ने भी संयुक्त रूप से आबेडकर पार्क की भूमि अलग कराने की मांग को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम सदर ने बीते 11 अप्रैल को भूमि का सीमांकन करने का निर्देश राजस्व लेखपाल को दिया था। एसडीएम के निर्देश के बाद भी सीमांकन अभी तक नहीं हो सका। गांव के लोगों ने इसकी शिकाय अब जिलाधिकारी और राजस्व परिषद से की है। राजस्व परिषद को भेजे गए पत्रक में ग्रामीणों की ओर से कहा गया है कि आंबेडकर पार्क की भूमि पर जिन लोगों का अवैध कब्जा है उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने की गरज से लेखपाल के स्तर से पैमाइश के लिए हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें