जौनपुर। जन जन को स्वस्थ और खुशहाल रखने के लिए बिना किसी शुल्क के महा अभियान चलाने वाले श्रेष्ठ योग शिक्षकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए पूर्वी उत्तर प्रदेश के योग निरीक्षक विवेक योगी ने योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
पतंजलि किसान सेवा समिति प्रभारी विजयदत्त के द्वारा बताया गया है कि इन योग शिक्षकों के द्वारा ग्रामीण अंचलों में योग के प्रचार-प्रसार के साथ स्वास्थ्यवर्धक छोटी छोटी नुस्खे बतानें के कारण अनेकों समस्याओं का बेहतर समाधान होता दिखाई दे रहा है। वरिष्ठ योग शिक्षक रणजीत आर्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह से योग का प्रचार करके स्वस्थ और खुशहाल भारत के निर्माण में इन शिक्षकों की महती भूमिका है। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण जी, सभाराज आर्य, मनोज योगी, डा हेमन्त कुमार, संजय श्रीवास्तव,डा ध्रुवराज योगी, सुरेंद्र योगी सहित अन्य साधक उपस्थित रहे। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति मौजूद रहे।