फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे नारायण का रूप- बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। अभिनव प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह व शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त 32 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। बीएसए ने कहा कि बच्चों के बिना शिक्षकों का कोई अस्तित्व नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह व भाजपा नेता विनय सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बेसिक स्कूलों का नाम खराब हो गया है और आए दिन शिकायतें मिलती हैं। मत भूलिए कि बच्चों की बदौलत ही शिक्षकों व कर्मचारियों के चूल्हे जलते हैं। जब तक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति नहीं होगी तब तक बदलाव संभव नहीं है। अगर स्कूल में बच्चे नहीं रहेंगे तो शिक्षक भी नहीं रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को साल, श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा नेता विनय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नए शिक्षकों को पुराने शिक्षकों से सीखने की जरूरत है। तभी समाज व बच्चों की सोच बदलेगी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ अध्यक्ष उमानाथ यादव व अध्यक्षता विनय सिंह ने किया। बीईओ बंशीधर शुक्ला, बदलापुर बीईओ नरेंद्र देव मिश्र, सुल्तानपुर बीईओ गुलाब चंद, एमडीएम प्रभारी अरुण मौर्य, प्रधानाध्यापक रामसबद, भानु प्रताप राव, राजेंद्र प्रसाद यादव, अनिल यादव, रमाकांत प्रजापति, वार्डेन अनिता यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें