फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव की वाहक देवियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महिलाएं सभी क्षेत्रों में काम कर रही हैं। कोई बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहा है। तो कोई नि:शुल्क इलाज ही कर रहा है। मुुंबई में रहने वाली रमा सिंह गांवों को विकसित करने के मिशन में जुटी हैं।
गांवों को विकसित कर रही रमा
महराजगंज के जगापुर गांव निवासी रमा सिंह दुर्गवंशी ग्रामीण विकास अभियान के तहत काम कर रही हैं। सरकारी योजनाओं के समुचित लाभ को लोगों तक नहीं पहुंचने के खिलाफ अभियान चलाकर जमीनी स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं। उनका कहना है कि ग्रामीणों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और गांव विकास में जनभागीदारी के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं और आदर्श गांवों का मॉडल तैयार करा रही हैं। अभी तक उन्होंने महाराजगंज ब्लाक से इसकी शुरूआत किया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

नि:संतान गरीब महिलाओं को नि:शुल्क देती हैं परामर्श
शहर की महिला चिकित्सक डा. मधुशारदा 40 साल से कम उम्र वाली महिलाओं के लिए एक मुहिम शुरू किया है। इसके तहत वह नि:संतान गरीब महिलाओं को नि:शुल्क परामर्श सप्ताह में एक दिन दे रही हैं। इसके अलावा महिला हाइजिन बीमारी के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभी तक 30 सेमिनार का आयोजन उनके द्वारा किया गया है। जिसमें महिलाओं को बच्चेदानी, स्तन कैंसर के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए कर रही काम
सुरहुरपुर निवासी आरती सिंह दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 200 बच्चियों को नि:शुल्क मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दिलाया है। गरीबों और श्रमिक ऐसे बच्चे जो स्कूल नहीं जाते हैं। उन्हें स्कूल भेजने और शिक्षा से जोड़ने के अभियान में कई वर्षों से लगी हैं। कई बच्चों की फीस और उनके जरूरत के सामान समाज के लोगों से सहयोग लेकर दिलाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें