फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारे से देर रात तक गूंज रहे देवी मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भारी भीड़ रही है। भोर से ही मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर मन्नत मांगी और जयकारा लगाया। मां शीलता धाम चौकिया और मैहर मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भीड़ को देखते हुए मंदिर से काफी दूर ही वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई थी। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। साफ सफाई करने के बाद भोर में मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। मंदिरों में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

शहर में स्थापित देवी पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। भीड़ से देर रात पूजा पंडाल गुलजार हो रहे हैं। पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। मां के जयकारे से मंदिर ही नहीं आसपास का क्षेत्र भी भक्तिमय हो गया है। नवरात्र के चलते मंदिर के आस पास नारियल, चुनरी, माला फूल की दुकानें सज गई हैं। देर रात मंदिर परिसर गुलजार हैं। घरों में भी कलश स्थापित कर महिलाएं नौ दिन का व्रत रखकर देवी की आराधना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें