फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं/शाहगंज। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नदियांव गांव निवासी संजय शर्मा का 12 वर्षीय बेटा सुबह करीब आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए पैदल निकला था। वह अज्ञवान मंदिर के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। बोलेरो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो सहित फरार हो गया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर शाहगंज क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। शनिवार की सुबह क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार मोहम्मद अफरीदी (24) पुत्र मुस्ताक निवासी जमालुद्दीनपुर खुटहन, नीतू (20) पुत्री कमला निवासी पतहना सिद्दीकपुर व दूसरी बाइक पर सवार अनिल कुमार (32) पुत्र मुसाफिर निवासी उसरौली खुटहन व मालती प्रजापति (23) पुत्री शंभू निवासी बंसल पाल घर महाराष्ट्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां नीतू की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सड़क हादसे में महिला समेत दो घायल
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के छिमिया गाँव के दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। गुलजारगंज निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति व शशिकला शनिवार को बाइक से सुजानगंज आए थे। सुजानगंज से घर वापस जाते समय रास्ते में छिमिया गांव के समीप पीछे से एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें