फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता की पालकी यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम के बगल स्थित जगदीशपुर अकबर से माता शीतला की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुये जयघोष कर रहे थे। जिससे पूरा वातावरण देवीमय हो गया। पालकी यात्रा जगदीशपुर अकबरपुर से निकलकर कुत्तूपुर चौराहा, धन्नेपुर होते हुये चौकियां धाम पहुंची।
विज्ञापन

पालकी यात्रा जैसे ही मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पहुंची तो लोगों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। आयोजक दिनेश सिंह ने कहा कि यह पालकी यात्रा शारदीय नवरात्रि में पड़ने वाले शुक्रवार को निकाली जाती है। ऐसा करने पर भक्तों का हर मनोकामना पूर्ण होती है। पालकी यात्रा में हाथी और घोड़े शामिल थे। पालकी यात्रा में दिनेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, लालजी सिंह, मालती देवी, पुष्पा सिंह, शशि सिंह, तिलकधारी पाण्डेय, भरत लाल विश्वकर्मा, लाल बहादुर सिंह, अतुल पाण्डेय, विरेन्द्र सिंह प्रधान, सन्ने तिवारी, रामजोर माली शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें