फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण का कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। छाछो मार्ग के मरम्मत का कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को काम रोकवा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर विरोध किया। उनका आरोप है कि विभाग द्वारा मात्र दो ट्रक गिट्टी से दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मानक के अनुसार मार्ग का मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग द्वारा छाछो मार्ग के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों में गिट्टी डालने की बजाय खानापूर्ति की जा रही थी। मरम्मत कार्य में हो रही खानापूर्ति को देखकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को काम रोकवा कर विरोध जताया। उधर काम रोकने की जानकारी होने पर मेठ कपिलदेव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानक के अनुसार सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें