मऊ। भारत विकास परिषद द्वारा शनिवार को शहर के बलिया मोड़ स्थित एक अस्पताल में छह गर्भवती महिलाओं का गोदभराई किया गया। जिसमें सभी को तुलसी के पौधे दिए गए तथा शनिवार को जन्मी एक बेटी की मां को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाकर उसे पासबुक प्रदान किया गया। गोदभराई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता केडिया ने कहा कि एक मां अपने बच्चे का संपूर्ण संसार होती है, मां, बच्चे को जो सिखाएगी जो रास्ता दिखाएगी बच्चा वहीं सीखेगा और उसी रास्ते पर चलेगा। इसलिए मां को चाहिए कि गर्भावस्था में अच्छी पुस्तकें पढ़ें, अच्छी बातें करें, अच्छा सोचे ताकि उसका बच्चा भाग्यवान हो चरित्रवान हो गुणवान हो। परिषद की संस्थापक अध्यक्ष शीला मिश्रा ने कहा कि परिषद इस विलुप्त हो चुकी परंपरा को कायम रखने के लिए जो प्रयास कर रहा है वह सराहनीय है। इस दौरान अध्यक्षा डॉ. अलका राय, मुरारी केडिया, गोपीनाथ तिवारी, अंबुजा तिवारी, प्रकल्प प्रमुख रश्मि बरनवाल, मंजू राय, रितु अग्रवाल, पुष्पा जायसवाल, सुमन पांडे, सौरभ जायसवाल आदि रहे।