खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के जैगहां बाजार में स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा गुरुवार को करीब 25 की संख्या में पहुंची महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था बुधवार को हुई 25 हजार की उचक्का गिरी का सीसीटीवी फुटेज से पर्दाफास हो सकता है। लेकिन बैंक प्रशासन ऐसा नहीं कर रहा है। बैंक शाखा के कर्मचारियों ने समझा बुझाकर महिलाओं को शांत कराया।
मुस्तफाबाद गावं निवासी महिला कमला पत्नी सन्तू बुधवार की दोपहर क्षेत्र के जैगहा बाजार स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा में 49 हजार रुपए जमा करने आई थी ।जमा करते समय जमा पर्ची भरने के के दौरान जालसाज ने उनके पास से 25 हजार रुपये पार कर दिया। जब महिला रुपए लेकर काउंटर पर गई तो पता चला कि उसके पास सिर्फ 24000 ही रुपए हैं ।बाकी के 25000 गिनने वाले युवक ने गायब कर दिए है ।बुधवार की शाम कमला ने मामले की लिखित सूचना थाने में दी । वृहस्पतिवार को इस मामले में महिलाओं ने बैंक शाखा पर पहुंच कर हंगामा किया । महिलाओं का आरोप है कि बैंकपरिसर में इस तरह की घटनाएं होती रहती और बैंक कर्मी इस ओर ध्यान नही देते । बैंक में सी सी टी वी कैमरा लगा हुआ जिससे आरोपी का चेहरा बड़ा करके देखा जा सकता है । बैंक प्रबंधक सुरेश चंद मीटिंग में गए हुए थे पुलिस कर्मी सुरेंद्र प्रसाद ने बैंक प्रबंधक के न होने की बात कह कर महिलाओं को वापस भेज दिया ।