फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद स्व. कमला प्रसाद सिंह का 84 वां जयंती मनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व सांसद स्व. कमला प्रसाद सिंह की 84वीं जयंती रचना विशेष स्कूल के दिव्यांग बच्चों के मध्य सहयोग फाउंडेशन के तत्वाधान में मनाया गया। इस मौके पर फल मिष्ठान एवं शिक्षण साम्रगी वितरित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह 1985 में जौनपुर सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। दो बार विधायक और एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। उन्हें जौनपुर के विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं से उनके करीबी रिश्ते थे। बदलापुर क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में दस अक्तूबर को जन्मे स्व. कमला प्रसाद सिंह जौनपुर शहर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रहते थे। पहली बार वह 1977 में जौनपुर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1980 में वह इसी सीट से दोबारा विधायक रहे। 1985 में सदर लोकसभा सीट से चुनकर संसद में पहुंचे। रोजगार परक कताई मिल की नींव उन्होंने ही रखी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्थापना के समय उनका खास योगदान था। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु , भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, शशि मोहन सिंह क्षेम, टीएसआई विजय प्रताप सिंह ने समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रचना विशेष विद्यालय नसीम अख्तर, ऋषि प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह विक्की, अभिनव साहिल, डॉ हरेन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता विशाल सिंह हुकुम अम्बर सिंह, पंकज मिश्र, उदय सिंह, पूर्व अध्यक्ष अंशुमान सिंह मोनू, अभिषेक सिंह गौरव, हलचल पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें