फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर छात्रों में स्कूल बैग व फल वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय चिकित्सा परिषद प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा.रामकृष्ण उपाध्याय की दसवीं पुण्यतिथि बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रामपुरनद्दी भटवाचक पर मनाई गई। इस दौरान गरीब छात्रों में स्कूल बैग व फल का वितरण किया गया।
पूर्व विधायक के पौत्र विकेश उपाध्याय ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का नि:शुल्क आंख का आपरेशन किया जाता था। जनता के पहरूआ के रूप में उन्होंने पूरी जिंदगी कार्य किया। जिसका ही परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार लाक प्रमुख और विधायक चुना। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बड़े ही सम्मान से लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य मोर्चा गठन के प्रदेश संयोजक राजकुमार ओझा ने कहा कि डा.रामकृष्ण ने जनप्रतिनिधि रहते
हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया। जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। उन्होंने कठिन परिश्रम कर चिकित्सकीय व राजनीति क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौक़े पर प्रधानाध्यापक डा.हेमंत कुमार सिंह, दीपक उपाध्याय, मनोज ओझा, हिमांचल उपाध्याय, शिक्षक पंकज कुमार सिंह, संतोष कुमार, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें