जौनपुर। गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने बुधवार को सद्भावनापुल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान यूपी व बिहार के लोगों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की आवाज उठाई । साथ ही जमकर नारे बाजी की।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट ने कहा कि पैसा कमाने के लिए यूपी व बिहार के अधिक लोग गुजरात में रहते हैं। लेकिन गुजरात में उनको खोज-खोज कर मारा पीटा जा रहा है। उनको वहां से जबरीयन भगाया जा रहा है। यदि भाजपा के लोग उत्तर भारतीयों के उपर हो रहे अत्याचार को बंद नहीं कराते हैं तो निषाद पार्टी आने वाले समय में पूरे प्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालों में अरविंद निषाद, रमेशचंद्र निषाद जयप्रकाश, दीपक,आशिष, बैजनाथ केवट, राजेश निषाद,कंहैयालालबिंद,सुशीला, विमला, दिनकर व बेचन प्रसाद केवट आदि रहे।