फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय नहीं मिलने पर दी आत्महत्या करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के फूलखा मोहल्ला निवासी एक युवक ने एक व्यक्ति पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय नहीं मिलने पर आत्म हत्या करने की धमकी दी है। आत्म हत्या करने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और युवक से मिलकर समस्या की जानकारी करने में जुट गई। पुलिस ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मोहल्ला निवासी संजय सोनी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौपकर विपक्षी द्वारा विवादित भूमि पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि विपक्षी द्वारा जबरदस्ती किए जा रहे कब्जे को नहीं रोका गया तो वह आत्म हत्या कर लेगा। मामले की जानकारी होने पर कोतवाल अनिल कुमार सिंह शिकायतकर्ता के बुधवार को पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद थाना दिवस पर आने की बात कही। ताकि राजस्व विभाग के अधिकारियों के मौजूदगी में समस्या का समाधान हो सके। इस आश्वासन के बाद शिकायतकर्ता शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें