फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में बंद मिला विद्यालय प्रधानाध्यापक समेत तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जांच में बंद मिले पूर्व माध्यमिक विद्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में प्रधानाध्यापक समेत तीन को निलंबित कर दिया गया है। जबकि ड्यूटी से नदारद मिले नौ शिक्षकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने 9 अक्तूबर को डोभी विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हबुसहीं की औचर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला था। यहां तैनात प्रधानाध्यापक विपिन कुमार सिंह, सहायक अध्यापक मनोज कुमार सिंह और परिचारक दिनेश सिंह ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित शिक्षकों के मोबाइल फोन पर काल कर के विद्यालय बंद होने की वजह पूछी तो कतारण बताने के बजाय वे खंड शिक्षा अधिकारी से ही उलझ गए। आरोप है कि परिचारक दिनेश सिंह ने फोन पर ही बीईओ से दुव्र्यवहार किया। बीईओ ने इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और परिचारक को निलंबित कर दिया। उधर मतदादा सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए पदाभिहित अधिकारी के काम में लापरवाही पाए जाने पर नौ शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए जिन प्राथमिक और जूनियर विद्यायों पर बूथ बनया जाता है वहां के प्रधानाध्यापक को पदाभिहित अधिकारी बनाया गया है। हर रविवार को आयोजित विशेष दिवस पर उन्हें विद्यालय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। लेकिन बीते रविवार को केराकत के एसडीएम ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया तो पता चला कि पदाभिहित अधिकारी ड्यूटी पर नहीं हैं। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी और जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर की प्रधानाध्यापक नीलम श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर की रीना सिंह, प्राथमिक विद्यालय देवचंदपुर शीतला चौकिया की तारा देवी, प्राथमिक विद्यालय रामयशपुर नेवादा के राकेश कुमार जायसवाल, प्रा. वि. नारायणपुर में अनुपम कुमार सिंह व चौबे पूजा प्राथमिक विद्यालय खुज्झी में कुमारी देवी, व अनुप्रिया, प्राथमिक विद्यालय मंदूपुर में निरुपमा सिंह का वेतन रोकते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें