जौनपुर। विश्व मानसिक दिवस पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभाग के विद्यार्थियों ने मनोरोग के कारण व निवारण विषय पर सरायख्वाजा गांव में जाकर नाटक का मंचन किया। जिसका शुभारंभ प्रोफेसर अजय कुमार सिंह ने किया।
डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. मनोज पांडेय ने ग्रामवासियों को मनोरोग के बारे में बताया। कहा कि मस्तिष्ठ की बीमारियां, तरह तरह की भ्रांतियां पैदा करती है। उन्होंने भूत, प्रेत आदि के बारे में बताते हुए कहा कि इसके ओझा और बाबाओं के यहां जाना गलत है। यह बीमारियां कुछ अलग होते हैं। ऐसी स्थिति में मनोचिकित्सक से सलाह लिया जाना चाहिए। नाटक का मंचन स्मृति त्यागी, अमरेश, पूजा, रोली, संदीप, आशुतोष, उपासना आदि ने किया। इस मौके पर अजय सिंह ग्राम प्रधान, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।