करंजाकला। हिमांचल प्रदेश के पोंग डैम में 12 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक आयोजित साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को का दल मंगलवार को रवाना हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस मौके पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, कार्यक्रम समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव, कार्यक्रम अधिकारी डा. विनय कुमार वर्मा, डा. संजय श्रीवास्तव ,मुन्ना रावत, स्वयं सेवकों में आकांक्षा दुबे, स्वाती सिंह, रिया दुबे, सुप्रिया सिंह, मनीषा, शुभम सिंह, सुरज यादव, अनिल कुमार यादव, शिवम गुप्ता, मो. अलीम उपस्थित रहे। शिविर के लिए डा. विनय कुमार वर्मा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी को टीम लीडर नियुक्त किया गया है। मंगलवार को टीम हिमांचल प्रदेश के लिए रवाना हुई।