करंजाकला। एसएस पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में डा. रिजवी लार्नर्स एकेडमी और नेहरू बालोद्दान इंटर कालेज के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें डा. रिजवी लार्नर्स एकडमी ने 5-3 अंकों के अंतर से नेहरू बालोद्यान को पराजित कर चैंपियन बना। नेहरू बालोउद्दान की उपविजेता रही।
तीसरे और चौथे स्थान के लिए एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर और प्रसाद इंटर नेशनल कालेज के बीच मैच खेला गया। जिसमें एसएस पब्लिक स्कूल 3-2 से विजेता रहा। उसे तीसरा स्थान मिला। चौथे स्थान पर प्रसाद इंटर नेशनल कालेज रहा। टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके तथा दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर छात्रों ने मंगलाचरण नृत्य एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डा. रुचि शर्मा; डा. पंकज सिंह को क्रीड़ा समिति के समन्वयक परितोष नारायण सिंह एवं एसएस पब्लिक स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी टीमों को मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय के निदेशक ने तीनों टीम के प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किए। मैन ऑफ द टूर्नामेंट नेहरू बालोद्यान के अनुज चैरसिया एवं इमर्जिंग प्लेयर आफ टूर्नामेंट एसएस पब्लिक के आयुष राव को विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. मधुलिका सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर आलोक कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रवण मौर्य, रजनीश सिंह, अवनीश सिंह, तनवीर अहमद, निधि तिवारी, राकेश सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन शैलेन्द्र यादव एवं शिवांश सिंह ने किया।