फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार समाप्त होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा किया है। साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक समिति का गठन करके अधिकारियों कर्मचारियों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध कार्यवाही करवाने का निर्णय लिया है। जिसके कारण अधिकारियों कर्मचारियों में खलबली मच गई है।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक संम्पन्न हुई। बैठक में तहसील स्थित प्रत्येक न्यायालय और कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिना धन उगाही के किसी भी पटल पर अधिवक्ताओं या आम जनता कोई भी कार्य नहीं होता। सभी अधिकारी कर्मचारी धन उगाही को अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी न्यायालयों का तब तक बहिष्कार जारी रहेगा जब तक भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो जाता है। बैठक में अधिवक्ताओं की एक भ्रष्टाचार निरोधी समिति का भी गठन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद मिश्र, यज्ञ नरायन सिंह, अशोककुमार श्रीवास्तव, आरपी सिंह ,सुरेन्द्र मणि शुक्ला, प्रेम चन्द्र विश्वकर्मा, इंदू प्रकाश सिंह, विनय पाण्डेय, सरजू प्रसाद बिन्द, शिव प्रताप मिश्रा आदि ने बिचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें