फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी लार्वा दवा के पैसे से खरीद लिया कुर्सी और पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। सुजानगंज ब्लाक में मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा दावा का छिड़काव कराने के बजाय धन का बंदर बांट कर लिया गया। पिछले चार वर्षो से कई गांवों में दवा का छिड़काव नहीं कराया गया। जिसके चलते गांवों में संक्रामक बीमारी फैसने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ब्लाक के सकरा प्रथम गांव में मच्छर जनित रोगों के रोकथाम के लिए छिड़काव की जाने वाली एंटी लार्वा दवा का छिड़काव पिछले 4 सालों से नहीं हुआ है। गांव में दवा का छिड़काव कराने के नाम पर हर साल मिलने वाले 10000 रूपये का बंदरबांट करके कुर्सी, मेज और पर्दा खरीद लिया। गांव के लिए हर वर्ष दस हजार रूपये आवंटित होता है। जिसका सही से प्रयोग किया जाए तो गांव में मच्छर जनित बीमारियां नहीं होगी। आइजीआरएस के माध्यम से शिकायत करने के बाद सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. पुनीत कश्यप ने बताया कि इस गांव में 2015 में 10000 ग्राम प्रधान और एएनएम संयुक्त खाते से निकाला गया था। जिससे मेज कुर्सी पर्दा आदि की खरीदारी कर ली गई। दवा का छिड़काव नहीं किया गया। गांव निवासी कमलेश कुमार पांडेय, माता चरण पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, विकास कुमार पांडेय, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, आदि ने बताया कि गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव आज तक कभी हुआ ही नहीं है। जिसे लेकर गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। गांव के लोगों का कहना है कि एंटी लारवा दवा का छिड़काव होना जरूरी था। जो कि विभाग द्वारा नहीं करवाया गया। विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें