फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीगल सेल न्याय से वंचित गरीबों की लड़ेगी कानूनी लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। एआईएमआईएम जिला कार्यालय निकट बदलापुर पड़ाव पर सोमवार को पार्टी लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष शादाब अली एडवोकेट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं,गरीब,पिछड़ों व मजलूमों को उनको लीगल ऐड देगी तथा उनकी कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी। आजादी के 70 सालों बाद भी देश का गरीब और पिछड़ा वर्ग भारी संख्या में न्याय से वंचित है।देश में न्याय की जो व्यवस्था है वह गरीबों पिछड़ों की आय से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त जिला में पार्टी का लीगल सेल बनाया जा रहा है।बैठक में सर्व सम्मति से श्री जामी हबीब एडवोकेट को पार्टी के लीगल सेल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त लीगल सेल जिलाध्यक्ष जामी हबीब एडवोकेट ने कहा कि जो कार्य पार्टी ने सौंपा है। उसे पूरी ईमानदारी व लगन से किया जाएगा । साथ ही समस्त तहसीलों के अधिवक्तागण को संगठन से जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने बैठक में आये हुए समस्त अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. जाफ़री,जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद,कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी,सचिव शमीम अंसारी, डॉक्टर अब्दुल रशीद, परवेज आलम एडवोकेट, एस.के जैसवाल एडवोकेट, दिलशाद एडवोकेट, प्रेमचंद्र सोनी, बबलू चतुर्वेदी एडवोकेट, गुलशाद अहमद, शाहबाज, दानिश, आसिफ, सलमान, सल्ली, अकबर, अजहर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें