मड़ियाहूं। सपा के पूर्व सासंद तूफानी सरोज ने कहा की भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। गंगा मैया को साफ करने का आश्वासन दिया लेकिन गंगा तो साफ नहीं हुई लेकिन आरक्षण लाकर सभी वर्गों के लोगों को साफ कर दिया। वोट का अधिकार अंबेडकर ने संविधान का निर्माण करके दिया है। वह सोमवार को कस्बा के एक हाल में समाजवादी पार्टी की ओर से बूंथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। सरकार संविधान की अनदेखी कर रही है। आज संविधान बचाने का दिन है। पूर्व विधायक ऋद्धा यादव ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधी बेखौफ हो कर हत्या लूट बलात्कार कर खुले आम टहल रहे है. पीड़ित की प्राथमिकी थानों मे दर्ज नहीं हो रही है। इसके बाद भी सरकार अपराध पर अंकुश का दावा कर रही है। सम्मेलन में सेक्रेटरी प्रभारी एवं बूथ प्रभारीयों का सत्यापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विस अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव व संचालन मंजूर हसन ने किया। इस मौके पर शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व मंत्री केपी यादव, लकी यादव ,अताउल्लाह खान ,एजाज कुरैशी ,फिरोज अंसारी ,जाहिद खान, साजिद खान ,गुड्डू सभासद ,राजेन्द्र यादव, बाबाराम चौरसिया, चन्द्रेश यादव, कैलाश यादव, राकेश मौर्या, रामू मौर्या, गुलाब यादव, बिरजू यादव, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
केराकत नॉर्मल स्कूल के मैदान में सोमवार को आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ से उत्साहित सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुट जाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और कहाकि दोनों सरकार झूठ की बुनियाद पर बनी है। जनता को गुमराह किया है। अब इनकी कलई खुल गयी है और अब जनता इनके झांसे में नहीं आनेवाली है। आज नौजवान बेरोजगार है, किसानों को पीटा जा रहा है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है, अपराधियों के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या फर्जी मुठभेड़ दिखा कर कर रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद तूफानी सरोज रहे। अन्य लोगों में नीरज पहलवान, कृष्णा जायसवाल,मीना मौर्या ,राम औतार सोनकर ,राजेश यादव हिसामुद्दीन,चंद्रबली यादव, शबनम नाज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुरेश यादव व संचालन हरी राम यादव ने किया ।