फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजवी लर्नर्स व नेहरू बालोद्यान ने जीता सेमी फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के प्रागंण में खेले जा रहे स्वर्गीय समर बहादुर सिंह स्कूल्स इंडिया कप फुटबाल चैंपियनशिप सीजन तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा, जिसमें दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में रिजवी लर्नर्स और दूसरे में नेहरू बालोद्यान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच नेहरू बालोद्यान एवं जनक कुमारी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें 3 - 0 से नेहरू बालोद्यान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा । दूसरा मैच प्रसाद इन्टरनेशनल स्कूल एवं सेन्ट पैट्रिक्स के बीच हुआ। जिसमें 1 - 0 से प्रसाद इन्टरनेशनल स्कूल ने सेन्ट पैट्रिक्स को मात देते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया । पहला सेमी फाइनल मैच एसएस पब्लिक स्कूल और रिजवी लर्नर्स के बीच हुआ। जिसमें 3 - 0 से रिजवी लर्नर्स विजयी होकर फाइनल मैच में पहुंचा । सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला नेहरू बालोद्यान और प्रसाद इंटरनेशनल के बीच हुआ। जिसमें नेहरू बालोद्यान ने प्रसाद इंटरनेशनल को 6 - 3 के अंतर से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। क्रीड़ा समिति के समन्वयक परितोष नारायण सिंह एवं निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने समस्त विषिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न और शॉल देकर अभिनंदन किया ।इस अवसर पर डा. अरूण कुमार सिंह,डा. शशी सिंह,डा. राजीव प्रकाश सिंह, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य टी राजू , क्रीड़ा भारती काशी प्रांत प्रमुख कृष्णमोहन, वाराणसी मंडल क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष एमएन पांडेय विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. मधुलिका सिंह ने के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें