फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत लाल बने भजन मंडल के प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के रथ के आगे तुलसीदास की कविताओं को अनोखे सुर में भजने की अनूठी कला को प्रस्तुत करने वाली श्री रामलीला समिति के भजन मण्डल के प्रमुख का चुनाव संपंन हुआ। नगर के पश्चिमी कौड़िया स्थित श्री रामलीला भवन पर रविवार की रात वरिष्ट संरक्षक जवाहरलाल अग्रहरि की अध्यक्षता में समिति की चुनावी बैठक आयोजित की गई। जिसमें रचित चौरसिया ने भरतलाल अग्रहरि का नाम प्रस्तावित किया। सुशील जायसवाल ने उनके नाम पर अनुमोदन किया। जिसपर सभी की सहमति मिली। करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से भरतलाल अग्रहरि को भजन मण्डल का प्रमुख चुना गया। बैठक में संरक्षक मण्डल के लालचंद विश्वकर्मा, श्यामजी गुप्ता, फिरतूराम यादव, कैलाशनाथ, अविनास जायसवाल, राजकपूर अग्रहरि, शिवकुमार अग्रहरि, रामू अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि, अजेंद्र अग्रहरि, संदीप चौरसिया, लालता अग्रहरि, कालीचरण जायसवाल, नारायण अग्रहरि, सुनील अग्रहरि सुड्डू, हनुमान अग्रहरि, गिरधारीलाल, शानू अग्रहरि, रजनीश मोदनवाल, नंदकिशोर यादव, शिवभोला जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें