फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरदानपुर बस्ती के लोगों को वितरित किया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को मरदानपुर बस्ती के लोगों में राशन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्षदिनेश टंडन ने कहा कि भूख से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। भूख और कुपोषण वास्तव में दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए नंबर एक समस्या व जोखिम है। लेकिन लायंस क्लबो द्वारा भूख से निवृत्ति के लिए भूखे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किये जा रहे सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय है। सेवा सप्ताह चेयरमैन महेन्द्र नाथ सेठ ने बताया कि पूरे विश्व में भूख व कुपोषण की समस्या के निदान हेतु लायन्स क्लब इन्टरनेशनल द्वारा ‘‘रिलीविंग द हंगर’’ नामक योजना को प्रमुख रूप से शुरू किया है। जिसके अन्तर्गत लायंस क्लबो द्वारा जरूरतमंदो को भोजन व राशन उपलब्ध कराते हुए राहत पहुंचाई जा रही है। संस्था अध्यक्ष अशोक मौर्य ने आये हुए लोगो का स्वागत किया। इस अवसर पर शत्रुघन मौर्य, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, शैल मौर्या, अशवनी बैंकर, राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अभिषेक बैंकर, लियो अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य, राजेन्द्र कपूर, अरूण त्रिपाठी, मदन गोपाल, राजेश गुप्ता, विवेक सेठ, डा विकास रस्तोगी, अनिल गुप्ता उपस्थित रहे7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें