फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग का प्राण है प्राणायाम - हरीमूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पतंजलि योगपीठ और युवा भारत के तत्वावधान में टीडी इंटर कालेज में सुबह एवं सायं चल रहे योग प्रशिक्षण में सोमवार को साधकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक समरजीत योगी, डा कृपानिधि योगी और राजेश योगी के द्वारा युवाओं के साथ महिलाओं के लिए विविध प्रकार के आसन,व्यायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने कहा कि योग का प्राण प्राणायाम होता है। इसके नियमित और निरंतर अभ्यासों से शरीर के भीतर की सभी विजातीय तत्वों का अधिकांश हिस्सा बाहर हो जाता है और व्यक्ति धीरे-धीरे स्वस्थ होता जाता है। भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण ,डा चन्द्रसेन योगी,रामसहाय यादव, दीपक योगी,राज योगी पिन्टू विश्वकर्मा, विकास योगी,गुलाब यादव,संतोष योगी,विपिन योगी सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें