फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्हा और कजरी गीत पर झूमें श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के मुस्तफाबाद में रविवार को आल्हा गायन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें फौजदार सिंह ने आल्हा गायन के माध्यम से कजरी तीज की लड़ाई, महोबा से पृथ्वीराज चौहान की जंग सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आल्हा सुनने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सहयोगी गण ढोलक पर संगत कर रहे राम बहाल सिंह व झांझ पर राधा कृष्ण तिवारी एवं गायन सुरेश यादव, रमाख्या प्रसाद यादव रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर ज्ञान प्रताप सिंह, त्रिभुवन विश्वकर्मा, पब्बर हलवाई, संजय गुप्ता आदि रहे। मुख्य आयोजक सालिक राम सरोज रहे। लोक विद सम्मान से नवाजे गए फौजदार सिंह जौनपुरी को लोकविधा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच सितंबर 2018 शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद संस्कृति मंत्रालय द्वारा अभिलाषा गुप्ता नंदी महापौर इलाहाबाद ने सम्मानित किया। आल इंडिया रेडियो के कार्यक्रमों से प्रस्तुति की शुरुआत कर सार्क देशों के लोक गाथा उत्सव 2007-2009 पंचकूला में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में प्रतिष्ठित मंच पर अपने फन का जादू बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें