फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर समाज के प्रति पूरी निष्ठा के साथ करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार में गोकुल घाट के पास कसौधन वैश्य समाज के अध्यक्ष रवि प्रकाश कसौधन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला एवं तहसील स्तर पर कार्यकारिणी गठन पर चर्चा हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

संरक्षक उमेश चंद्र कसौधन ने कहा कि उर्दू बाजार स्थित रामलीला मैदान में समाज की धर्मशाला बनाने का प्रयास तेज किया जाए। पदाधिकारी एकमत होकर इस पुनीत कार्य को जल्द पूर्ण कराएं। इस धर्मशाला का लाभ हमारे समाज के साथ सभी लोग उठाएंगे। गोपाल जी कसौधन ने कहा कि हम लोग महर्षि कश्यप की संतान हैं। महर्षि कश्यप हमारे पूर्वज रहे। हर वर्ष उनकी जयंती समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। अध्यक्ष रवि प्रकाश कसौशन ने बताया कि आगामी नवरात्रि में कसौधन समाज के पदाधिकारियों का विस्तार किया जाएगा। जिला स्तर पर महिला समिति व तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। समाज के प्रत्येक एकजुट होकर कार्य करें जिससे हमारा समाज सर्वांगीण विकास करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पौधरोपण करें। आज पेड़ पौधों के कमी की वजह से कार्बन डाई ऑक्साइड की बढ़ोत्तरी और आक्सीजन की कमी होती जा रही है। सभी लोग पौधरोपण उसे पौधों को वृक्ष बनने तक बच्चे की तरह देखभाग करें। पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कसौधन शम्मी ने कहा कि वृक्ष ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है और घटते जलस्तर को भी रोका जा सकता है। संचालन महामंत्री डा. हर्षित कसौधन ने किया। कार्यक्रम संयोजक आनंद कसौधन व योगेश कसौधन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनय कसौधन, डा. श्रीराम कसौधन, मनन कसौधन, विजय प्रकाश कसौधन, मनीष कसौधन, हरिदर्शन, राजकुमार, संजय, सुरेश, जगदीश, मुदित, विकास, दिनेश, प्रहलाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें