जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शनिवार को देर शाम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में एआरटीओ यूबी सिंह ने बताया कि दुर्घटना जोन में संकेतक लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटवाने, स्पीड ब्रेकर बनवाने, रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के लिए भूमि चिह्नित करने की योजना पर काम चल रहा है। डीएम ने कहा कि स्कूल एवं कॉलेज की बसों व छोटे वाहनों की फिटनेस और रंग आदि की जांच कराई जाए। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहर अनिल कुमार पाण्डेय, बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह, बस यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सिंह, स्वयं सेवी संस्था के पदाधिकारी, न्यू इण्डिया इन्शोरेन्श के मैनेजर, राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रामअचल आदि उपस्थित रहे।