फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पास के काम नहीं करने से नाराज कोटेदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। ई-पास मशीन के काम नहीं करने से नाराज मड़ियाहूं तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के उचित दर विक्रेताओं ने रविवार को तहसील परिसर में हंगामा किया। इस दौरान ई-पास मशीन को शीघ्र ठीक कराने की मांग की। आपूर्ति निरीक्षक के समझाने पर कोटेदार शांत हुए।
विज्ञापन

मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं को राशन वितरण करने के लिए एक सप्ताह पूर्व ई-पास मशीनों का वितरण किया गया था। रविवार को तहसील के समस्त कोटेदारों को तहसील सभागार में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक पंकज सिंह, सुशील पांडेय आपरेटर के साथ सभी कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया। ग्रामीण कोटेदारों में बांटी गई ई-पास मशीन चल नहीं पाने की शिकायत की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकांश दुकानदारों को प्रक्रिया समझ में नहीं आई। मशीनें अपडेट नहीं होने के कारण वितरण कार्य रुका हुआ है। इससे नाराज कोटेदारों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया्। आपूर्ति निरीक्षक सुशील पांडेय ने बताया कि राशन का वितरण मशीन से ही होना है। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र की मशीनों के अपडेट न होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मशीनों के ठीक होने तक वितरण कार्य रुका रहेगा। वैसे प्रयास किया जा रहा है कि मशीनों को जल्द से जल्द ठीक करा लिया जाए। हंगामा करने वालों में महेंद्र यादव ,उदय भान यादव ,चंद्रशेखर सिंह ,दिलीप कुमार राम सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें