फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासी गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के सिहौली निवासी शुभम यादव के उड़ीसा में आयोजित ईस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर क्षेत्रवासी गदगद हैं। उन्होंने शुभम और परिवारवालों को बधाई दिया है। शुक्रवार को शुभम के शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने फ़ाइनल में उत्तराखंड को हराकर खिताब जीता। खिलाड़ी शुभम यादव ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भी उत्तराखंड की जोड़ी को 21-18, 21-13 से हरा दिया। शुभम ने 2017 में अंडर 19 के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मॉरीशस को हराकर गोल्ड मेडल जीते हैं। शुभम के माता रीता देवी, पिता देवेंद्र प्रताप यादव व भाई अमित यादव को बधाइयां मिल रही है।
विज्ञापन


मड़ियाहूं। पीजी कॉलेज मड़ियाहूं द्वारा अंतर महाविद्यालीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 5 महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक अपूर्व तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लीना तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने व आपसी प्रेम भाव बढ़ाने का बेहतर मंच है। खिलाड़ी को खेल हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खिलाड़ी कभी नहीं हारता बल्कि टीम हारती है। प्रतियोगिता में समरजीत एसजे महाविद्यालय बीरभानपुर, स्वर्गीय नूरुद्दीन खां गर्ल्स डिग्री कॉलेज जौनपुर, मडियाहूं पीजी कॉलेज मड़ियाहूं, टीडी कॉलेज जौनपुर, पीजी कॉलेज गाजीपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य मुकाबला समरजीत महाविद्यालय बीरभानपुर व पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीच हुआ। जिसमें समरजीत महाविद्यालय की टीम ने पीजी कॉलेज गाजीपुर को 5-15 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय तथा पीजी कॉलेज मड़ियाहूं तृतीय स्थान पर रहा। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अनुराग मिश्रा, डा. एचपी सिंह, सुषमा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन बृजेश चौबे और निर्णायक की भूमिका में विद्या सिंह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें