फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग बनाकर प्रदूषण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। फसल का अपशिष्ट जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कृषि विभाग की तरफ से फौजदार इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने फसल के अपशिष्ट को नहीं जलाने और उससे होने वाले नुकसान सहित पर्यावरण प्रदूषण आदि के चित्र बनाए। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के 11 कॉलेजों के 186 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उपजिलाधिकारी जेएन सचान, भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार यादव ,खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव और प्रधानाचार्य सीताराम यादव की देखरेख में परीक्षा हुई। फौजदार इंटर कालेज मछलीशहर, इंटर कालेज रामगढ़ ,कुंवरपुर, सुजानगंज, बेलवार, घघरिया, सराययुसुफ़, हिन्दू इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर, बीएन मेमोरियल जमालपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज मछलीशहर, ऊंचगांव के 186 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का त्रिस्तरीय मूल्यांकन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर की प्रीति यादव को, द्वितीय स्थान सरस्वती इंटर कालेज ऊंचगांव की दिव्या तिवारी को तथा तृतीय स्थान फौजदार इंटर कालेज की आंचल सरोज को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें