मछलीशहर। नगर के उमराना मोहल्ले में महासमिति के संरक्षक अवधेश गुप्त का आवास पर शुक्रवार को महासमिति के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक के दौरान नगर में सजने वाले दुर्गा पंडालों के पदाधिकारियों ने पंडाल पर होने वाली समस्याओं से समिति के पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान नगर में पंडाल पर विजली एवं साफ सफाई की समस्या ज्यादा आई। बैठक के दौरान ही महासमिति के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने एक्सईएन से दूरभाष पर चर्चा करते हुए समस्या का निदान करने की मांग की। एक्सईएन ने पंडालों के पदाधिकारियों एवं महासमिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जो भी विजली की समस्या होगी उसे जल्द दूर कर दिया जाएगा।