फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादात बिंदुली गांव में मिले डेंगू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के कई गांवों में डेंगू और वायरल फीवर फैला हुआ है। हसनपुर व सादात बिंदुली गांव में एक-एक लोगों की मौत भी हो चुकी है। सादात बिंदुली में छह लोग डेंगू के चपेट में हैं। गांव वालों का कहना है कि बीमारी फैलने की सूचना के बावजूद गांव में चिकित्सा विभाग की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

ब्लाक से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित सादात बिंदुली गांव में एक पखवारा पहले गांव के निवासी राम नवल निषाद (55) की मौत डेंगू से हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही शिव प्रसाद (50), प्रेमचंद्र शर्मा की पत्नी पुष्पा देवी (48), संतोष पाठक की पत्नी तंजू देवी (40), अखिलेश शर्मा की बेटी अनुराधा डेंगू से पीड़ित हैं। उनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शिव प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण उनको बीएचयू में भर्ती कराया गया है। हसनपुर गांव में विगत सोमवार को डेंगू से गांव निवासी शिव प्रकाश यादव(35) की मौत हो गई। ग्राम प्रधान जंग बहादुर यादव ने बताया कि शिव कुमार झिम्मलगंज बाजार में चाय की दुकान कर परिवार की आजीविका चलाता था। विगत एक सप्ताह से उसकी तबियत अचानक खराब हुई तो उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां हालत गम्भीर होने पर वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहां के चिकित्सकों ने बताया कि शिव कुमार डेंगू की चपेट में था। उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया तो पत्नी अनीता के सामने परिवार की आजीविका चलाना कठिन हो गया है। इतने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की आज भी नींद नहीं टूटी है। लोगों में इस बात को लेकर काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें