जौनपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सात अक्तूबर को अपराह्न 12 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग पहुंचेंगी। 12.50 बजे निरीक्षण भवन जौनपुर से प्रस्थान कर एक बजे सिद्धार्थ उपवन, वाजिदपुर तिराहा आएंगी। 4.30 बजे तक अपना दल (एस) की मासिक बैठक में भाग लेंगी। इसके बाद सिद्वार्थ उपवन वाजिदपुर तिराहा से प्रस्थान कर 05.10 बजे विधायक मड़ियाहॅू डा. लीना तिवारी के आवास पर जाएंगी। छह बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी।