फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना आयोग ने ईओ को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। समय से सही सूचना न देने के आरोप में राज्य सूचना आयोग ने नगर पंचायत बदलापुर के अधिशासी अधिकारी को आयोग ने दस अक्तूबर को तलब किया है। वार्ड संख्या बारह ऊदपुरगेल्हवा निवासी अधिवक्ता उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने बीते वर्ष बारह दिसम्बर को सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत नगरपंचायत का दर्जा प्राप्त होने से 12 दिसम्बर वर्ष 2017 तक के बीच हुए काम ,उस पर आवंटित धन आदि की सूचना नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी से मांगी थी । किन्तु अधिवक्ता त्रिपाठी ने राज्य सूचना आयोग को इस बात की जानकारी दिया कि अधिशासी अधिकारी ने समय से सही सूचना नहीं दिया है। आयोग ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए ईओ को तलब किया है।
विज्ञापन


जौनपुर। नगर के ओलंदगंज मोहल्ले की निवासी गायिका पारूल नंदा जिले का नाम थाईलैंड में रोशन करेंगी। करीब 12 दिनों तक जौनपुर की इस बिटिया की आवाज वहां गूंजेगी। इस बाबत पारूल ने बताया कि संगीत की शिक्षा वह अपनी बुआ से प्राप्त की है। पापा दिनेश ने मुझे गाने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया। आज उन्हीं की देन है कि मुझे नवरात्रि में माता का गुणगान करने के लिए थाईलैंड बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें